देश

Shah Rukh Khan Congratulates PM Modi: शाहरुख खान ने G-20 समिट की सफलता के लिए पीएम मोदी को दी बधाई, कही ये बात, देखें Tweet

पीएम नरेंद्र मोदी ने जी 20 समिट के समापन के घोषणा के साथ ही ब्राजील के राष्ट्रपति को इसकी अध्यक्षता के मेजबानी सौंप दी. भारत में जी20 समिट की सफल मेजबानी पर शाहरुखान ने पीएम मोदी को बधाई दी है.

Shah Rukh Khan Congratulates PM Modi: शाहरुख खान ने G-20 समिट की सफलता के लिए पीएम मोदी को दी बधाई, कही ये बात, देखें Tweet
Photo Credits ANI

Shah Rukh Khan Congratulates PM Modi: देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ. इस समिट में दुनिया के ताकतवार मुल्कों के राष्ट्राध्यक्षों ने शिरकत की. पीएम नरेंद्र मोदी ने जी 20 समिट के समापन के घोषणा के साथ ही ब्राजील के राष्ट्रपति को इसकी अध्यक्षता के मेजबानी सौंप दी. भारत में जी20 समिट की सफल मेजबानी पर पूरा देश ख़ुशी महसूस कर रहा है और उसके लिए प्रधानमंत्री को बधाई दे रहा है. जी20 समिट की सफल मेजबानी पर शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री को बधाई दी है. शाहरुख खान ने ट्वीट किया, "भारत की जी20 अध्यक्षता की सफलता और दुनिया के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए देशों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई. इसने हर भारतीय के दिल में सम्मान और गौरव की भावना पैदा की है. सर, आपके नेतृत्व में हम अलगाव में नहीं बल्कि एकता में समृद्ध होंगे. एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य."

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).