देश

New Parliament Building Inauguration: AAP का ऐलान, नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का करेगी बहिष्कार

नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं कराने को लेकर आप ने भी फैसला लिया है कि समारोह का वह बहिष्कार करेगी.

New Parliament Building Inauguration: AAP का ऐलान, नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का करेगी बहिष्कार
(Photo Credit : Twitter)

New Parliament Building Inauguration: नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को राष्ट्रपति के हाथों ना कराकर पीएम मोदी के हाथों होने जा रहा है. जिसका आम आदमी पार्टी समेत पूरा विपक्ष नाराज है. विपक्ष की मांग है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों करवाया जाए. लेकिन विपक्ष की बात ना सुनकर नए बिल्डिंग का उद्घाटन पीएम मोदी करने जा रहे हैं. जिससे नाराज होकर आप ने ऐलान किया है कि वह उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होगी. वहीं कहा जा रहा है कि विपक्ष में कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू, सपा, टीएमसी समेत अन्य पार्टियां भी उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने वाली है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2023 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).