UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस-डंपर की टक्कर में 4 की मौत, 45 लोग घायल
हादसा इतना भीषण था कि दो-तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेनों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकाला गया. बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 लोग सवार थे.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा जिले (Etawah District) में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं. ये रोड एक्सीडेंट (Road Accident) सैफ़ई इलाके के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra Lucknow Expressway) पर हुआ.
घटना की सूचना के बाद डीएम, एसएसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल 42 लोगों को सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भीषण था कि दो-तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेनों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकाला गया. बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 लोग सवार थे.
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस डंपर से टकरा गई। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 42 लोग घायल हैं। #Accident #agralucknowexpressway pic.twitter.com/mKbRtuFJyS
— Versha Singh (@Vershasingh26) October 23, 2022
यात्रियों को लेकर गोरखपुर से अजमेर जा रही एक स्लीपर बस की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ऐक्सीडेंट हो गई। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल 42 लोगों को सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है: ADM, इटावा, यूपी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

