Delhi Shocker: सड़क पर खड़ी कार में अचानक लगी आग, देखते ही देखते राख में तब्दील हो गई गाड़ी; लोगों में दहशत का महौल (Watch Video)
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 (Rohini Sector-17) में शनिवार दोपहर एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई. कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई और राख में तब्दील हो गई.
Rohini Car Fire: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 (Rohini Sector-17) में शनिवार दोपहर एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई. कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई और राख में तब्दील हो गई. घटना होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस (Delhi Police) और दमकल विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. माना जा रहा है कि हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) या तकनीकी खराबी हो सकती है.
इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में रोहिणी इलाके में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं.
ये भी पढें: VIDEO: नोएडा के बेलमोंट होटल में लगी भीषण आग, लपटें देखकर लोगों में मची अफरा-तफरी; दमकल की टीम मौके पर मौजूद
सड़क पर खड़ी कार में अचानक लगी आग
दिल्ली: रोहिणी इलाके में कार में लगी आग
सड़क पर खड़ी कार में अचानक लगी आग
आग लगने से कार जलकर हुई पूरी तरह खाक
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू#DELHI #FIRE #DELHI #Rohini pic.twitter.com/6ZsubBiQ2R
— Journalist Deepika singh (@Deepikasingh043) September 13, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2025 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

