देश

Earthquake In Kashmir: रात के अंधेरे में भूकंप से दहला जम्मू कश्मीर, रिक्टर पैमाने 4.1 रही तीव्रता

जम्मू कश्मीर में रात 11:04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. जम्मू-कश्मीर में 30 घंटे के भीतर सात बार भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Earthquake In Kashmir: रात के अंधेरे में भूकंप से दहला जम्मू कश्मीर, रिक्टर पैमाने 4.1 रही तीव्रता
Earthquake प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

Earthquake In Jammu Kashmir:  जम्मू कश्मीर में रात 11:04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. जम्मू-कश्मीर में 30 घंटे के भीतर सात बार भूकंप के झटके महसूस किए गए.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का पहला झटका सोमवार देर रात 2.20 बजे 3.9 तीव्रता से आया. इसका केंद्र डोडा जिले में था. इसके बाद डोडा में ही सुबह 3.21 मिनट पर 2.6 की तीव्रता का झटका लगा. सुबह 3.44 मिनट पर 2.8 जबकि सुबह 8.03 बजे 2.9 की तीव्रता से भूकंप आया. इन दोनों झटकों का केंद्र उधमपुर जिले में था.

मंगलवार दोपहर 2.17 मिनट पर 3.1 की तीव्रता से भूकंप आया, जिसका केंद्र किश्तवाड़ जिले में था. देर रात 11.23 बजे 3.9 तीव्रता से एक और झटका लगा, जिसका केंद्र डोडा जिले में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).