देश

COVID-19 Updates: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26115 नए मामले आए, 252 की मौत- 34469 हुए ठीक

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 26,115 नए संक्रमण के मामले सामने आए है. भारत में वर्तमान में 3,09,575 सक्रिय मामले हैं. रिकवरी दर बढ़कर 97.75 प्रतिशत हो गई हैं. देशभर में अभी तक कुल 3,27,49,574 मरीज स्वस्थ हुए. पिछले 24 घंटों के दौरान 34,469 रोगी स्वस्थ हुए है. संक्रमण से 252 लोगों की और मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,45,385 हो गई है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 81.85 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं.

COVID-19 Updates: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26115 नए मामले आए, 252 की मौत- 34469 हुए ठीक
कोरोना से जंग (Photo Credit-PTI)

भारत में कोरोना के 26115 नए केस, पिछले 24 घंटे में 252 मरीजों की मौत हुई. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14,13,951 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 55,50,35,717 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2021 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).