22 जनवरी 2024: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, 4000 संत-महात्मा और 2500 प्रतिष्ठित लोग लेंगे हिस्सा
श्री रामलला सरकार के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर देश के 4000 संत- महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे.
Ram Mandir Pran Pratishtha Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में आयोजित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम दोपहर 12.30 पर होगा. श्री रामलला सरकार के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर देश के 4000 संत- महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे.
जय सियाराम!
आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है।
मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा… pic.twitter.com/rc801AraIn
— Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2023
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पुष्टि की कि अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की मूर्ति 22 जनवरी, 2024 को स्थापित की जाएगी. इससे पहले 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी थी. ट्रस्ट के सूत्रों ने कहा कि स्थापना समारोह के दौरान लगभग 10,000 लोगों को मंदिर परिसर के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी, जबकि देश भर के सभी प्रमुख मंदिरों में समारोह आयोजित किए जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल पर एक ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था.
दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर देश के 4000 संत- महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे।
4000 Pujaniya Sant and 2500 eminent citizens will be…
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) October 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

