2 Planes On Same Runway: मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर दो विमान! एक लैंडिंग तो दूसरा उड़ने के लिए था तैयार, VIDEO वायरल
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से टला. दरअसल, एक रनवे से इंडिगो ए320 ने उतरने की कोशिश की जबकि एयर इंडिया का एक विमान उसी रनवे से उड़ान भर रहा था. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में, इंडिगो का विमान एयर इंडिया के विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद लैंड करता हुआ दिखाई दे रहा है.
2 Planes On Same Runway: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से टला. दरअसल, एक रनवे से इंडिगो ए320 ने उतरने की कोशिश की जबकि एयर इंडिया का एक विमान उसी रनवे से उड़ान भर रहा था. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में, इंडिगो का विमान एयर इंडिया के विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद लैंड करता हुआ दिखाई दे रहा है. कथित तौर पर, यह हादसा 8 जून को हुआ, जब इंदौर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6053 को मुंबई एयरपोर्ट के ATC से लैंडिंग की मंजूरी मिली थी. ATC के निर्देशों का पालन करते हुए, पायलट इन कमांड ने एप्रोच और लैंडिंग जारी रखी. इस बीच डीजीसीए ने मामले की जांच करते हुए कहा, "डीजीसीए ने मुंबई हवाई अड्डे पर हुई घटना में शामिल एटीसी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जहां एक आने वाली इंडिगो फ्लाइट रनवे 27 पर उतर गई थी, जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट अभी भी उड़ान भरने की प्रक्रिया में थी". नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.
देखें ट्वीट:
More : pic.twitter.com/7NQ0VZ0ZjV
— Tarun Shukla (@shukla_tarun) June 9, 2024
DGCA has derostered the ATC staff involved in the incident at Mumbai Airport where an inbound IndiGo flight landing on Runway 27 while an Air India flight was still in the process of taking off: DGCA
— ANI (@ANI) June 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2024 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

