देश

Goods Train Derailed Video: महाराष्ट्र में कसारा के पास मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा असर

घटना रविवार शाम 6 बजकर 31 मिनट की है. इस रेल हादसे से ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. इसके अलावा अन्य किसी लाइन पर रेल संचालन प्रभावित नहीं हुआ है. मध्य रेलवे CPRO ने इसकी जानकारी दी है.

Goods Train Derailed Video: महाराष्ट्र में कसारा के पास मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा असर
(Photo : X)

Goods Train Derailed: महाराष्ट्र के मुंबई में एक रेल हादसे की खबर सामने आई है. कसारा के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना रविवार शाम 6 बजकर 31 मिनट की है. इस रेल हादसे से ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. इसके अलावा अन्य किसी लाइन पर रेल संचालन प्रभावित नहीं हुआ है. मध्य रेलवे CPRO ने इसकी जानकारी दी है.

मुंबई डिवीजन में डाउन मेन लाइन पर कसारा से टीजीआर-3 डाउन लाइन सेक्शन के बीच 18.31 बजे एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी- जेएनपीटी/डीएलआईबी कंटेनर ट्रेन के 2 वैगन पटरी से उतर गए. इसकी वजह से कसारा से इगतपुरी सेक्शन के डाउन सेक्शन में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है, हालांकि उपनगरीय लोकल ट्रेन के यातायात प्रभावित नहीं है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2023 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).