MP Civic Election 2023: मध्य प्रदेश में 19 नगरीय निकायों में वोटिंग जारी, CM शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से मतदान की अपील की
मध्य प्रदेश में 19 नगर निकायों में आज वोट डाले जा रहे हैं. मतदान को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील करते नहुए कहा कि मतदान करना हमारा पवित्र कर्तव्य है. कृपया करके सभी कार्यों को छोड़कर मतदान करें ताकि लोकतंत्र विजयी हो सके
MP Civic Election 2023: मध्य प्रदेश में 19 नगर निकायों में आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. मतदान को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने लोगों से अपील की है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना हमारा पवित्र कर्तव्य है. कृपया करके सभी कार्यों को छोड़कर मतदान कीजिए ताकि लोकतंत्र विजयी हो सके.
बता दें कि मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू है और शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे. वहीं वोटों की गिनती 23 जनवरी को की जाएगी. करीब 5 लाख 7 हजार 308 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे.
Tweet:
19 नगर निकायों में आज मतदान है। लोकतंत्र में मतदान करना हमारा पवित्र कर्तव्य है। कृपया करके सभी कार्यों को छोड़कर मतदान कीजिए ताकि लोकतंत्र विजयी हो सके: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल
(सौजन्य: मध्य प्रदेश CMO) pic.twitter.com/T2Zp1vj93U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

