Video: मुंबई फिल्म सिटी में घुसा तेंदुआ, मराठी टीवी सीरियल के सेट पर मचा हडकंप
बुधवार को मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में एक मराठी टीवी सीरियल के सेट पर एक तेंदुआ अपने शावक के साथ घुस गया.
बुधवार को मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में एक मराठी टीवी सीरियल के सेट पर एक तेंदुआ अपने शावक के साथ घुस गया. घटना गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी की है. जिस वक्त तेंदुआ शूटिंग सेट पर आया उस समय वहां 200 से अधिक लोग मौजूद थे. तेंदुआ किसी पर भी हमला कर सकता था. फिल्म सिटी में तेंदुआ घुसने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं.
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, "सेट पर 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे, किसी की जान जा सकती थी. पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी या चौथी ऐसी घटना है. सरकार इस दिशा में कोई कड़ा कदम नहीं उठा रही है."
#WATCH | A leopard, along with its cub, entered the sets of a Marathi TV serial in Goregaon Film City, Mumbai yesterday.
All Indian Cine Workers Association president Suresh Shyamlal Gupta says, "More than 200 people were present at the set, someone could have lost life. This… pic.twitter.com/m1YgSXARl6
— ANI (@ANI) July 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

