हिंदी और मराठी के दिग्गज अभिनेता रमेश देव का बुधवार शाम मुंबई में निधन हो गया. वह 93 वर्ष के थे. उनके बेटे निर्देशक अभिनय देव ने बताया “आज रात लगभग 8.30 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वह 93 वर्ष के थे."

आनंद, आप की कसम, मेरे अपने जैसी हिट फिल्मों में काम करने के लिए रमेश देव दशकों से जाने जाते रहे है. उन्हें लोकप्रिय हिंदी फिल्मों जैसे खिलौना, जीवन मृत्यु, रामपुर का लक्ष्मण, कोरा कागज़ में सहायक भूमिकाओं में भी खूब पसंद किया गया.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)