Adah Sharma Accident: द केरला स्टोरी की एक्ट्रेस अदाह शर्मा और डायरेक्टर की कार का हुआ एक्सीडेंट, एक्ट्रेस ने Tweet कर दी जानकारी
हादसे में सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा घायल हो गए और दोनों को अस्पताल ले जाया गया. दोनों को मामूली चोटे आई हैं. दोनों आज शाम (14 मई) करीमनगर में हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने वाले थे.
मुंबई, 14 मई: फिल्म 'द केरला स्टोरी' में मुख्य भूमिका निभाने वाली अदाह शर्मा और निर्देशक सुदीप्तो सेन आज सड़क हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों मुंबई में एक प्राइवेट इवेंट के लिए जा रहे थे. हादसे में सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा घायल हो गए और दोनों को अस्पताल ले जाया गया. दोनों को मामूली चोटे आई हैं. दोनों आज शाम (14 मई) करीमनगर में हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने वाले थे. सुदीप सेन ने अपने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि वह एक दुर्घटना के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं.
Today we're supposed to visit Karimnagar to talk about our film at a youth gathering. Unfortunately we could not travel due some emergency health issue. Heartfelt apology to the people of Karimnagar. We made the film to save our daughters. Pls keep supporting us #HinduEkthaYatra pic.twitter.com/LUr2UtQWfj
— Sudipto SEN (@sudiptoSENtlm) May 14, 2023
अदा शर्मा ने अपने मौजूदा हालात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी. “दुर्घटना की खबर सुनकर हर कोई परेशान है. मुझे कई मैसेज आ रहे हैं. कोई गंभीर बात नहीं है. हमें हल्की चोट ही आई है."
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2023 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

