मनोरंजन

मतदान केंद्र पर इस वजह से साइकिल पर पहुंचे थे साउथ सुपरस्टार Vijay, एक्टर के प्रवक्ता ने बताई सच्चाई

तमिलनाडू विधानसभा चुनाव 2021 में अपना मतदान दर्ज करने कई सारे सेलिब्रिटीज भी मतदान केंद्र पर नजर आए. इस दौरान साउथ सुपरस्टार विजय जिस अंदाज में पोलिंग स्टेशन पहुंचे, इसने सभी का भरपूर ध्यान आकर्षित किया.

मतदान केंद्र पर इस वजह से साइकिल पर पहुंचे थे साउथ सुपरस्टार Vijay, एक्टर के प्रवक्ता ने बताई सच्चाई
थलापथी विजय (Photo Credits: Instagram)

तमिलनाडू विधानसभा चुनाव 2021 (Tamil Nadu Assembly Elections 2021) में अपना मतदान दर्ज करने कई सारे सेलिब्रिटीज भी मतदान केंद्र पर नजर आए. इस दौरान साउथ सुपरस्टार विजय जिस अंदाज में पोलिंग स्टेशन पहुंचे, इसने सभी का भरपूर ध्यान आकर्षित किया. विजय आज साइकिल पर मतदान केंद्र पहुंचे थे जिसे देखकर लोग हैरान हो गए. अब उनके प्रवक्ता ने इसकी वजह बताते हुए ट्वीट कर जानकरी दी है. उन्होंने लिखा, "थलापथी विजय ने कर की बजाय साइकिल से जाने का फैसला किया क्योंकि पोलिंग बूथ उनके घर के ठीक बगल में था और कार में जाने से सड़क पर अधिक जाम लगने की आशंका थी. इसलिए उन्होंने ऐसा किया इसके सिवा कोई और कारण नहीं था."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).