एजेंसी न्यूज

Mahesh Babu: महेश बाबू ने अपनी मां की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, पूरे विधि विधान से करवाया कर्मकांड 

साउथ फिल्म के सुपरस्टार महेश बाबू रविवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अपनी मां की अस्थियां विसर्जित की.

Mahesh Babu: महेश बाबू ने अपनी मां की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, पूरे विधि विधान से करवाया कर्मकांड 
आईएएनएस

Mahesh Babu: हरिद्वार, 2 अक्टूबर: साउथ फिल्म के सुपरस्टार महेश बाबू रविवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अपनी मां की अस्थियां विसर्जित की. इस दौरान महेश बाबू ने तमाम रीति-रिवाजों को निभाते हुए कर्मकांड करवाया. तीर्थ पुरोहित अखिलेशानंद शर्मा गोविंद ने पूरे विधि विधान से कर्मकांड करवाया. हरिद्वार में मां की अस्थियां विसर्जित करने के बाद सुपरस्टार महेश बाबू जौलीग्रांट के लिए रवाना हो गए. Aamir Khan की लाड़ली Ira Khan ने दिखाई सगाई की अंगूठी, Nupur Shikhare के साथ के साथ बिताया क्वालिटि टाइम

आपको बता दें कि तीन दिन पहले साउथ के सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 70 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. इस बात की जानकारी खुद महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी. इस खबर को सुनने के बाद महेश बाबू के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई थी.

वहीं, सभी प्रशंसकों ने अपने चहेते कलाकार की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है. महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोक संदेश साझा किया. इसके बाद सुपरस्टार महेश बाबू अपनी मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे. जहां वीआईपी घाट पर महेश बाबू ने अपनी मां की अस्थियां विसर्जित की. इस दौरान उन्होंने मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2022 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).