देश

PM Modi Praises Singer: स्नेहदीप ने 5 भाषाओं में गाया 'केसरिया' गाना, पीएम मोदी ने शेयर किया VIDEO, जमकर की तारीफ

स्नेहदीप सिंह ने केसरिया गाने को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी समेत कुल 5 भाषाओं में गाया है. उन्होंने इस गाने को इस तरह से गाया है कि किसी को पता भी नहीं चलता और भाषा बदल जाती है.

PM Modi Praises Singer: स्नेहदीप ने 5 भाषाओं में गाया 'केसरिया' गाना, पीएम मोदी ने शेयर किया VIDEO, जमकर की तारीफ
(Photo Credit : Twitter)

Kesariya Song in 5 Languages: बीते साल आई मल्टी स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के गाने 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' (Kesariya Song From Brahmastra) ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. यहा गाना एक बार फिर से चर्चा में है. एक शख्स ने गाने को एक साथ पांच भाषाओं में गाया है.

स्नेहदीप सिंह ने केसरिया गाने को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी समेत कुल 5 भाषाओं में गाया है. उन्होंने इस गाने को इस तरह से गाया है कि किसी को पता भी नहीं चलता और भाषा बदल जाती है.

स्नेहदीप सिंह की तारीफ पीएम मोदी ने भी की है. उन्होंने ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए कहा "प्रतिभाशाली स्नेहदीप एसके द्वारा इस अद्भुत गायन को देखा. माधुर्य के अलावा, यह 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना का एक महान अभिव्यक्ति है. शानदार!"

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).