बॉलीवुड

To Kill A Tiger On Netflix: ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टू किल अ टाइगर' अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध, अकादमी पुरस्कार के लिए हुई नामांकित!

हाल ही में संपन्न 96वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर के लिए नामांकित फिल्म "टू किल अ टाइगर" अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. फिल्म को समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया है और दर्शक इसे घर बैठे ही देख सकेंगे.

To Kill A Tiger On Netflix: ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टू किल अ टाइगर' अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध, अकादमी पुरस्कार के लिए हुई नामांकित!
Netflix (Photo Credits: Instagram)

To Kill A Tiger On Netflix: हाल ही में संपन्न 96वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर के लिए नामांकित फिल्म "टू किल अ टाइगर" अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. फिल्म को समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया है और दर्शक इसे घर बैठे ही देख सकेंगे. "टू किल अ टाइगर" का निर्देशन नितिन सहरावत ने किया है. यह फिल्म एक ऐसे किसान की कहानी बताती है, जिसकी बेटी एक भयानक अपराध का शिकार हो जाती है. अपनी बेटी के लिए न्याय पाने के लिए किसान सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए एक असाधारण यात्रा पर निकल पड़ता है. Oscars 2024 Winners List: सिलियन मर्फी ने बेस्ट एक्टर तो एमा स्टोन ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, यहां पर देखें ऑस्कर विजेताओं की पूरी लिस्ट!

अगर आप दमदार कहानियों और शानदार फिल्म निर्माण के शौकीन हैं, तो "टू किल अ टाइगर" आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह फिल्म न सिर्फ आपको रोमांचित करेगी बल्कि समाज में व्याप्त कुरीतियों पर भी गहराई से विचार करने पर मजबूर करेगी. फिल्म को प्रियंका चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2024 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).