Chiranjeevi और Vyjayanthimala को पद्म विभूषण से नवाजा गया, राष्ट्रपति मुर्मू ने सिनेमा के दिग्गजों को किया सम्मानित (Wstch Video)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार 9 मई को साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और वैजयंती माला को सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण अपने हाथों से प्रदान किया.
Chiranjeevi and Vyjayanthimala Awarded Padma Vibhushan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार 9 मई को साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और वैजयंती माला को सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण अपने हाथों से प्रदान किया.यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया. इस मौके पर चिरंजीवी के बेटे राम चरण भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे,पिता को सम्मानित होते देख उनकी तालिया रुकने का नाम नहीं ले रहीं थी.
दोनों ही शख्सियत के परिवार बेहद खुश नजर आए. इन दोनों ही विजेताओं की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई थी. 68 वर्षीय चिरंजीवा 150 से अधिख फिल्मों में काम कर चुके हैं और वे 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित हो चुके हैं. वहीं बात करें वैजयंती माला की तो वे 5-60 के दशक की बेहतरीन अदाकारा रह चुकी हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल इंडस्ट्री से की थी बाद में उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया.
पद्म विभूषण प्राप्त करते हुए चिरंजीवी
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu confers Padma Vibhushan to Konidela Chiranjeevi in the field of Art. pic.twitter.com/dh1ehQJz8m
— ANI (@ANI) May 9, 2024
पद्म विभूषण प्राप्त करती हुई वैजयंती माला
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

