Zohra Jabeen Teaser: सलमान खान ने आगामी फिल्म 'सिकंदर' के गाने 'जोहरा जबीं' का टीजर किया शेयर, कल रिलीज होगा गाना (Watch Video)
सलमान खान की आगामी फिल्म "सिकंदर" का गाना 'जोहरा जबीं' कल रिलीज होने वाला है, जिसकी जानकारी एक्टर ने टीजर शेयर कर दी है. गाने के टीजर में सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री खास नजर आ रही है.
Zohra Jabeen Teaser: सलमान खान की आगामी फिल्म "सिकंदर" का गाना 'जोहरा जबीं' कल रिलीज होने वाला है, जिसकी जानकारी एक्टर ने टीजर शेयर कर दी है. गाने के टीजर में सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री खास नजर आ रही है. 'सिकंदर' का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है. 'सिकंदर' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं. गाने का टीजर देखने के बाद फैंस फिल्म और गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान खान ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, कल आएगा 'जोहरा जबीं'गाना. एआर मुरुगादॉस के निर्देशन और सलमान खान की स्टार पावर के साथ, 'सिकंदर' ईद 2025 पर रिलीज होगाी.
देखें 'जोहरा जबीं' का टीजर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

