Chhaava Box Office Collection: रिलीज के तीसरे हप्ते भी 'छावा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, विक्की कौशल की फिल्म ने किया 471.56 करोड़ का कारोबार!
विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे हफ्ते भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 471.56 करोड़ पहुंच चुका है.
Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे हफ्ते भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 471.56 करोड़ पहुंच चुका है. फिल्म ने तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को 13.30 करोड़, शनिवार को 22.50 करोड़ और रविवार को 24.30 करोड़ का कारोबार किया. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिख रहा है. Chhaava Review: इमोशन्स, एक्शन और इतिहास का परफेक्ट कॉम्बो है 'छावा', विक्की कौशल ने अपनी दमदार अदाकारी से मचाई धूम!
‘छावा’ में विक्की कौशल ने एक ऐतिहासिक किरदार निभाया है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना और विनीत कुमार सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए ‘छावा’ ने न केवल क्रिटिक्स बल्कि ऑडियंस का भी दिल जीत लिया है. जिस रफ्तार से फिल्म कलेक्शन कर रही है, उसे देखते हुए यह जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.
छावा की तीसरे हप्ते भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़:
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)