बॉलीवुड

Border 2: सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन की हुई एंट्री, अनुराग सिंह फिल्म को करेंगे डायरेक्ट

भूषण कुमार और जेपी दत्ता की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 के लिए एक नए टैलेंट स्क्वाड का गठन हो चुका है. इस बार वरुण धवन और सनी देओल इस देशभक्ति से भरी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

Border 2: सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन की हुई एंट्री, अनुराग सिंह फिल्म को करेंगे डायरेक्ट
Varun Dhawan and Sunny Deol (Photo Credits: Facebook)

Border 2: भूषण कुमार और जेपी दत्ता की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 के लिए एक नए टैलेंट स्क्वाड का गठन हो चुका है. इस बार वरुण धवन और सनी देओल इस देशभक्ति से भरी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. निर्देशन का जिम्मा अनुराग सिंह को सौंपा गया है, जो इससे पहले भी अपनी दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और जेपी दत्ता ने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साह व्यक्त किया है. बॉर्डर 2 एक बार फिर से दर्शकों को देशप्रेम और साहस की कहानी से रूबरू कराने वाली है. फिल्म की रिलीज डेट 23 जनवरी 2026 तय की गई है, जो देशभक्ति के जज्बे को फिर से ताजा करने का वादा करती है.

फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स का मानना है कि ये प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा में एक नया आयाम स्थापित करेगा. अब देखना होगा कि यह नई टैलेंट की फौज बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).