Tips Films और अश्विनी अय्यर तिवारी-नितेश तिवारी की नई साझेदारी, बड़े पर्दे पर आएंगी दमदार कहानियां
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ी साझेदारी की घोषणा हुई है. टिप्स फिल्म्स लिमिटेड ने निर्देशक जोड़ी अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की कंपनी अर्थस्काई पिक्चर्स के साथ सहयोग किया है.
Tips Films collaborates with Ashwiny Iyer Tiwari and Nitesh Tiwari: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ी साझेदारी की घोषणा हुई है. टिप्स फिल्म्स लिमिटेड ने निर्देशक जोड़ी अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की कंपनी अर्थस्काई पिक्चर्स के साथ सहयोग किया है. इस साझेदारी के तहत बड़े पर्दे के लिए दमदार और मनोरंजक कहानियां दर्शकों के सामने लाई जाएंगी. टिप्स फिल्म्स, जो अब तक कई हिट फिल्मों और म्यूजिक प्रोडक्शंस का हिस्सा रह चुका है, अब इस नई साझेदारी के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में और भी प्रभावशाली प्रोजेक्ट्स पर काम करने जा रहा ह. अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी अपनी कहानी कहने की अनूठी शैली के लिए मशहूर हैं और इस सहयोग से बेहतरीन कंटेंट की उम्मीद की जा रही है.
इस घोषणा के बाद फैंस बेहद उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यह साझेदारी भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी. हालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही इसकी ऑफिशियल डिटेल्स शेयर की जाएंगी.
टिप्स फिल्म्स और तिवारी दंपति की नई साझेदारी:
NEW COLLABORATION: TIPS PARTNERS WITH ASHWINY IYER TIWARI - NITESH TIWARI FOR BIG SCREEN PROJECTS... #TipsFilmsLtd has announced its exciting partnership with #AshwinyIyerTiwari and #NiteshTiwari [of #EarthSkyPictures].
The collaboration aims to bring impactful stories to the… pic.twitter.com/7gw6IVZgSU
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 17, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

