The Great Indian Family Trailer: विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 22 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)
विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की आगामी फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में जहां एक तरफ कॉमेडी और भजन-गानों की भरमार देखने मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ काफी भावुक सीन्स की भी झलक देखने मिली है.
The Great Indian Family Trailer: विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की आगामी फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में जहां एक तरफ कॉमेडी और भजन-गानों की भरमार देखने मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ काफी भावुक सीन्स की भी झलक देखने मिली है. हस्ती खेलती जिंदगी में अचानक से बड़ा ट्विस्ट देखने मिलता है, जो कहानी की पूरी रूपरेखा बदल देता है.
विजय कृष्णा आचार्य द्वारा डायरेक्टेड व YRF के बैनर तले बनी इस फिल्म में विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर के अलावा मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, यशपाल शर्मा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन, सृष्टि दीक्षित, भुवन अरोड़ा, आसिफ खान, आशुतोष उज्जवल, भारती पेरवानी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. Jawan Box Office Collection Day 5: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का वर्किंग डे पर भी दिखा जलवा, आज 300 करोड़ के क्लब में शामिल होगी फिल्म!
देखें ट्रेलर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

