Son of Sardaar 2 Release Date: 'सन ऑफ़ सरदार 2' 25 जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक, अजय देवगन और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में आएंगे नजर

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ़ सरदार 2' की रिलीज़ डेट का ऐलान हो चुका है. यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Son of Sardaar 2 Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ़ सरदार 2' की रिलीज़ डेट का ऐलान हो चुका है. यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं. दर्शकों को उम्मीद है कि 'सन ऑफ़ सरदार 2' अपने पहले भाग की तरह ही धमाकेदार एक्शन और मनोरंजन से भरपूर होगी.

यह फिल्म जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है. इसका निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचिसिया और प्रवीण तलरेजा ने संयुक्त रूप से किया है. वहीं, कुमार मंगत पाठक फिल्म के सह निर्माता हैं. 'सन ऑफ़ सरदार 2' के लिए प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

'सन ऑफ़ सरदार 2' की रिलीज डेट:

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\