बॉलीवुड

Sikandar: Salman Khan की 'सिकंदर' में शामिल हुए Sharman Joshi, रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल के साथ निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' के लिए उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे ए.आर. मुरुगदॉस द्वारा निर्देशित किया जा रहा है.

Sikandar: Salman Khan की 'सिकंदर' में शामिल हुए Sharman Joshi, रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल के साथ निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
Salman Khan and Sharman Joshi (Photo Credits: Instagram)

Sikandar: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' के लिए उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे ए.आर. मुरुगदॉस द्वारा निर्देशित किया जा रहा है. अब इस फिल्म से जुड़ी एक और रोमांचक खबर सामने आई है - शरमन जोशी इस स्टार-स्टडेड कास्ट का हिस्सा बन गए हैं, जिसमें पहले से ही रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल शामिल हैं. Salman Khan and Kajal Aggarwal Team Up for Sikandar: सलमान खान के साथ 'सिकंदर' में नजर आएंगी काजल अग्रवाल, फिल्म 2025 ईद पर होगी रिलीज

विभिन्न भूमिकाओं में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर शरमन जोशी 'सिकंदर' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे. सूत्रों के अनुसार, शरमन का किरदार सलमान खान के साथ एक विशेष और डायनेमिक बॉन्ड साझा करेगा. यह दोनों का पहला बड़ा सहयोग होगा और शरमन ने अपनी शूटिंग भी शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि उनका किरदार फिल्म में 'सिकंदर' की यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

सलमान खान के साथ 'सिकंदर' में दिखेंगे शरमान जोशी:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Movified (@movifiedbollywood)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2024 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).