बॉलीवुड

Shah Rukh Khan and Abhishek Bachchan Reunite: शाहरुख खान स्टारर 'किंग' में विलेन का किरदार निभाएंगे अभिषेक बच्चन!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन लगभग एक दशक बाद फिर से साथ नजर आ सकते हैं. खबरों की मानें तो अभिषेक, शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' (अस्थायी शीर्षक) में खलनायक की भूमिका निभाएंगे.

Shah Rukh Khan and Abhishek Bachchan Reunite: शाहरुख खान स्टारर 'किंग' में विलेन का किरदार निभाएंगे अभिषेक बच्चन!
Shah Rukh Khan and Abhishek Bachchan (Photo Credits: Instagram)

Shah Rukh Khan and Abhishek Bachchan Reunite: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन लगभग एक दशक बाद फिर से साथ नजर आ सकते हैं. खबरों की मानें तो अभिषेक, शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' (अस्थायी शीर्षक) में खलनायक की भूमिका निभाएंगे. सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित यह थ्रिलर फिल्म कुछ खास पेश करेगी - एक ऐसा विरोधी किरदार, जिसे अभिषेक ने पहले कभी नहीं निभाया है.

सूत्रों के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट में पिछले कुछ महीनों में काफी बदलाव किए गए हैं. प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है और अक्टूबर के आसपास फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है. 'किंग' शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और सुजॉय घोष को फिर से एक साथ लाएगी. 'किंग' के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह खबर सुनकर अभिषेक और शाहरुख खान के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं.

'किंग' में विलेन का किरदार निभाएंगे अभिषेक बच्चन:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Movified (@movifiedbollywood)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).