Shah Rukh Khan Visits Shirdi Sai Baba Temple: डंकी रिलीज से पहले शिरडी साईं बाबा के मंदिर पहुंचे शाहरुख खान, साथ में नजर आईं बेटी सुहाना (Watch Video)

शाहरुख खान ने साल में तीसरी बार वैष्णो माता के दर्शन किए और अब डंकी की रिलीज के महज एक हप्ता पहले वे शिरडी साईं बाबा के दरबार में पहुंचे हैं.

Shah Rukh Khan Visits Shirdi Sai Baba Temple: शाहरुख खान ने साल में तीसरी बार वैष्णो माता के दर्शन किए और अब डंकी की रिलीज के महज एक हप्ता पहले वे शिरडी साईं बाबा के दरबार में पहुंचे हैं. इस मौके पर उनकी बेटी सुहाना खान भी मौजूद थीं. शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डंकी के प्रमोशन में व्यस्त हैं. राज कुमार हिरानी द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इस साल शाहरुख खान पहले ही दो बड़ी ब्लॉकबस्टर पठान और जवान दे चुके हैं. अब उनकी हैट्रिक की बारी है. डंकी में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन इरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. Dunki: क्रिसमस पर राजकुमार हिरानी की फिल्में सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों के लिए हमेशा होती हैं एक ट्रीट, इस साल 'डंकी' के साथ मचा सकते हैं धमाल!

देखें वीडियो:

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\