बॉलीवुड

Dunki: क्रिसमस पर राजकुमार हिरानी की फिल्में सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों के लिए हमेशा होती हैं एक ट्रीट, इस साल 'डंकी' के साथ मचा सकते हैं धमाल!

राजकुमार हिरानी का सिनेमा हमेशा दर्शकों के दिलों में उतरता रहा है. जिस तरह से वह स्क्रीन पर भावनाओं को पेश करते हैं, वह वास्तव में दर्शकों से जुड़ता है. शांत, जीवन से भरपूर, अनमोल, जीवन के कुछ सबक सिखाना और वास्तव में एक उत्सव, यही वह शब्द है जो राजकुमार हिरानी के सिनेमा को परिभाषित करता है.

Dunki: क्रिसमस पर राजकुमार हिरानी की फिल्में सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों के लिए हमेशा होती हैं एक ट्रीट, इस साल 'डंकी' के साथ मचा सकते हैं धमाल!
Rajkumar Hirani (Photo Credits: Instagram)

Dunki: राजकुमार हिरानी का सिनेमा हमेशा दर्शकों के दिलों में उतरता रहा है. जिस तरह से वह स्क्रीन पर भावनाओं को पेश करते हैं, वह वास्तव में दर्शकों से जुड़ता है. शांत, जीवन से भरपूर, अनमोल, जीवन के कुछ सबक सिखाना और वास्तव में एक उत्सव, यही वह शब्द है जो राजकुमार हिरानी के सिनेमा को परिभाषित करता है. लेकिन इन सबके अलावा फिल्म मेकर क्रिसमस के मौके पर अपनी फिल्में लाकर इसे और भी खास बना देते हैं. क्रिसमस के सेलिब्रेशन के बीच राजकुमार हिरानी की फिल्में लोगों के लिए वाकई एक खुशी होती है. Dunki Drop 5 O Maahi: शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' से 'ओ माही' गाना हुआ रिलीज, एक म्यूजिकल ट्रीट होने का करता है वादा (Watch Video)

ऐसा लगता है जैसे क्रिसमस राजकुमार हिरानी का फेवरेट त्योहार है. फिल्म मेकर कभी भी मौका नहीं छोड़ते एक ऐसी कहानी लाने का जो दर्शकों के दिलों में बस जाती हैं और खासकर क्रिसमस के अवसर पर ये खुशी का पल लेकर आती है. अपने विविध विषयों के साथ, जो पूरे देश को एंटरटेन करते है, उनकी आकर्षक कहानियां बेहद दिलचस्प होती हैं और लंबे समय तक दर्शकों के दिमाग में बनी रहती हैं और खासकर फिल्मों के उनके यादगार किरदार जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं, जैसे मुन्ना, सर्किट, रैंचो, फरहान, राजू, वायरस और पीके. वैसे ये लिस्ट बहुत लंबी है.

राजकुमार हिरानी की ज्यादातर फिल्मों की रिलीज पर नजर डालें तो उनकी ज्यादातर रिलीज डेट क्रिसमस के आसपास होती है. चाहे वह 19 दिसंबर 2003 को मुन्ना भाई एमबीबीएस हो, या 25 दिसंबर 2009 को 3 इडियट्स हो, या फिर 19 दिसंबर 2014 को आई पीके हो, और अब वह डंकी के साथ एक और फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं जो 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है. राजकुमार हिरानी के लिए क्रिसमस वाकई खास लगता है.

देखें डंकी का ट्रेलर:

इसके अलावा, क्योंकि क्रिसमस नजदीक है, तो डंकी के साथ राजकुमार हिरानी की एक और आकर्षक, दिलचस्प और दिल को छू लेने वाली कहानी को देखना रोमांचक होगा.राजकुमार हिराना द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन इरानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).