बॉलीवुड

Salma Khan Birthday: सलमान खान ने मां सलमा खान को बताया ‘मदर इंडिया’, परिवार संग किया खास अंदाज में जन्मदिन सेलिब्रेट (Watch Video)

सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान के 83वें जन्मदिन के मौके पर एक खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है. इस वीडियो में उनके छोटे भाई सोहेल खान को अपनी मां सलमा खान के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है.

Salma Khan Birthday: सलमान खान ने मां सलमा खान को बताया ‘मदर इंडिया’, परिवार संग किया खास अंदाज में जन्मदिन सेलिब्रेट (Watch Video)
Salma Khan Birthday - Salman Khan (Photo Credits: Instagram)

Salma Khan Birthday: सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान के 83वें जन्मदिन के मौके पर एक खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है. इस वीडियो में उनके छोटे भाई सोहेल खान को अपनी मां सलमा खान के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. यह दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मां, हमारी दुनिया की मदर इंडिया." वीडियो में सलमा खान और सोहेल खान की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है.

सलमा खान के इस खास दिन को पूरे खान परिवार ने मिलकर मनाया. पार्टी में सलीम खान, सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान, अर्पिता खान और अलवीरा खान समेत परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए. अर्पिता खान के नए रेस्टोरेंट में आयोजित इस जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

सोहेल खान ने मां के साथ किया डांस:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2024 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).