बॉलीवुड

Saif Ali Khan Get Discharged in 2-3 Days: सैफ अली खान की हालत में तेजी से हो रहा सुधार, 2-3 दिनों होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज!

अभिनेता सैफ अली खान की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है. उन्हें लीलावती अस्पताल के आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है.

Saif Ali Khan Get Discharged in 2-3 Days: सैफ अली खान की हालत में तेजी से हो रहा सुधार, 2-3 दिनों होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज!
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Khan (Photo Credits: Instagram)

Saif Ali Khan Get Discharged in 2-3 Days: अभिनेता सैफ अली खान की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है. उन्हें लीलावती अस्पताल के आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति अब सामान्य है, वह चल-फिर रहे हैं और सामान्य डाइट पर हैं. लीलावती अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ नितिन डांगे ने शुक्रवार को बताया कि सैफ अली खान की प्रगति उम्मीदों के अनुसार हो रही है. उन्होंने कहा, "हम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं. उनकी हालत हमारी अपेक्षाओं के अनुसार बहुत अच्छी है. हमने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है. अगर उनकी स्थिति इसी तरह बनी रही तो दो से तीन दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी."

डॉ डांगे ने यह भी बताया कि डॉक्टरों की एक टीम ने उनका स्वास्थ्य जांचा और उन्हें चलने के लिए कहा, जिसमें वह सहज नजर आए. फैंस और उनके चाहने वाले सैफ अली खान की सेहत को लेकर राहत महसूस कर रहे हैं. उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं सोशल मीडिया पर देखी जा रही हैं.

सैफ अली खान की हालत में तेजी से हो रहा सुधार:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).