जरुरी जानकारी

Dipika Kakar Health Update: कैंसर सर्जरी के 11 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़, पति शोएब बोले- अभी बहुत कुछ बाकी है

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को कैंसर सर्जरी के 11 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस बात की जानकारी दी. दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर था और उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई थी.

Dipika Kakar Health Update: कैंसर सर्जरी के 11 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़, पति शोएब बोले- अभी बहुत कुछ बाकी है
Dipika Kakar (Photo Credits: Instagram)

Dipika Kakar Health Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को कैंसर सर्जरी के 11 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस बात की जानकारी दी. दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर था और उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई थी. शोएब ने बताया कि सर्जरी सफल रही है और दीपिका की रिकवरी ठीक चल रही है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी सफर खत्म नहीं हुआ है, आगे भी कई चेकअप और ट्रीटमेंट बाकी हैं. शोएब बोले, “यह बस एक पड़ाव है. बहुत कुछ अभी बाकी है. डॉक्टर्स की गाइडलाइन को फॉलो कर रहे हैं. लेकिन जो सबसे मुश्किल स्टेज थी — सर्जरी — वो अच्छे से हो गई है.”

व्लॉग में शोएब ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि दीपिका के ट्यूमर में कैंसर था, तो दोनों वहीं रो पड़े थे. शोएब ने उस इमोशनल पल को याद करते हुए कहा कि डॉक्टर ने उन्हें समय दिया और समझदारी से उन्हें स्पेस दिया. अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय दीपिका काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने अपने सभी डॉक्टर्स को गले लगाकर धन्यवाद दिया और नर्सेस को भी थैंक्यू कहा.

 

दीपिका कक्कड़ का पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

 11 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़:

फिलहाल दीपिका अपने घर पर हैं और रिकवरी प्रोसेस जारी है. शोएब और उनके परिवार ने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने लगातार दुआएं और सपोर्ट भेजा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2025 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).