Riteish Deshmukh on Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर रितेश देशमुख ने जतया अफसोस, बोले - 'राजे माफ करा'
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा के ढहने की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है.
Riteish Deshmukh on Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा के ढहने की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "राजे माफ करा". रितेश के इस भावुक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. पिछले साल ही इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था. ऐसे में अचानक से प्रतिमा का ढह जाना लोगों के लिए सदमे जैसा है. रितेश देशमुख ने अपनी भावनाओं को शब्द देते हुए शिवाजी महाराज से माफी मांगी है. उनका यह ट्वीट लोगों के दिलों को छू गया है और कई लोगों ने उनके साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की है.
'राजे माफ करा'
राजे माफ करा 🙏🏽#छत्रपति_शिवाजी_महाराज
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) August 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

