भारत के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो Shaktimaan की भूमिका निभाएंगे Ranveer Singh, तीन पार्ट में बनेगी यह फिल्म - रिपोर्ट
देखिए दोस्तों, सालों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ, भारत के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो, शक्तिमान को पर्दे पर जीवंत करने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को चुना गया है.
Shaktimaan: देखिए दोस्तों, सालों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ, भारत के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो, शक्तिमान को पर्दे पर जीवंत करने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को चुना गया है. जी हां, मीडिया रिपोर्ट की माने तो सोनी पिक्चर्स इंडिया और नाडियादवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट मिलकर तीन फिल्मों की इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का निर्माण करेंगे. रणवीर सिंह फिल्म में एक तरफ तो शक्तिमान की भूमिका निभाएंगे, वहीं दूसरी तरफ अखबार के फोटोग्राफर और अपने असली किरदार पंडित गंगधर का किरदार भी निभाएंगे. बता दें, ये महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तीन पार्ट का होगा. रणवीर उन मुकेश खन्ना की जगह लेंगे जिन्होंने मूल रूप से 1997 से 2005 तक चली डीडी नेशनल के शो में इस प्रतिष्ठित सुपरहीरो की भूमिका निभाकर बड़े पैमाने पर प्रशंसकों का दिल जीत लिया था. Yodha: धमाकेदार मिड-एयर पोस्टर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन-थ्रिलर 'योद्धा' ने मचाया तहलका, 19 फरवरी को टीजर रिलीज (Watch Video)
EXCLUSIVE!! #RanveerSingh CONFIRMED to play #Shaktimaan in @SonyPicsIndia and @NGEMovies' three-part superhero movie... #MinnalMurali director @basiljoseph25 to direct ambitious project, set to go on floors in 2025! https://t.co/0kwuDM62lW
— Rahul Raut (@Rahulrautwrites) February 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

