Rajkummar Rao ने Janhvi Kapoor के ड्रेस पर दिखाया क्रिकेट बॉल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Watch Video)
राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी कड़ी में, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें राजकुमार राव जाह्नवी कपूर की ड्रेस पर क्रिकेट बॉल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं.
Rajkumar Rao Cricket Stunt on Janhvi Kapoor Dress: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी कड़ी में, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें राजकुमार राव जाह्नवी कपूर की ड्रेस पर क्रिकेट बॉल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इस मौके पर जान्हवी ने रेड कलर की सिजलिंग ड्रेस पहन रखी थी. Mr And Mrs Mahi New Poster: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, 31 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Pics)
वायरल वीडियो में, राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर पैपराजी के सामने पोज दे रहे हैं साथ ही वे फैंस के साथ भी तस्वीरें खिंचवाते नजर आए. जाह्नवी कपूर ने इस मौके पर एक खूबसूरत रेड ड्रेस पहनी हुई है. राजकुमार राव उनके पास आते हैं और उनकी ड्रेस पर क्रिकेट बॉल दिखाते हुए मजाक करते हैं. जाह्नवी कपूर भी राजकुमार राव की इस हरकत पर हंसने लगती हैं.
यहां देखें राजकुमार राव और जान्हवी कपूर का वायरल वीडियो:
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की इस मस्ती भरी केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं. 'मिसेज एंड मिसेज माही' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर एक क्रिकेटर कपल की भूमिका में हैं. फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

