बॉलीवुड

Mr And Mrs Mahi New Poster: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, 31 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Pics)

फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने बुधवार को राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के तीन नए पोस्टर शेयर किए हैं.

Mr And Mrs Mahi New Poster: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, 31 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Pics)
Janhvi Kapoor (Photo Credits: Instagram)

Mr And Mrs Mahi New Poster: फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने बुधवार को राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के तीन नए पोस्टर शेयर किए हैं. शरण शर्मा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें दोनों कलाकारों के बीच एक 'असंपूर्ण परिपूर्ण रिश्ता' दिखाया गया है.

पहले पोस्टर में राजकुमार और जाह्नवी दोनों एक-दूसरे के सामने खड़े होकर खुशी से चिल्ला रहे हैं. वे उत्साहित दिख रहे हैं और जश्न मनाने के मूड में हैं. दूसरा पोस्टर भी इसी खुशी के बंधन को दर्शाता है, जहां दोनों कलाकार मैच देखने आई भीड़ के बीच खुशी का पल शेयर करते हैं. वहीं तीसरे पोस्टर में दोनों कलाकार मुस्कुराते हुए एक दूसरे के बगल में खड़े दिखाई दे रहे हैं. 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यहां देखें फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का पोस्टर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).