Poacher Trailer: क्राइम सीरीज 'पोचर' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 23 फरवरी को Prime Video पर होगा प्रीमियर (Watch Video)
प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी क्राइम सीरीज पोचर का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगा. एमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता द्वारा निर्मित, लिखित और निर्देशित, यह सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित है.
Poacher Trailer: प्राइम वीडियो ने ओरिजिनल क्राइम सीरीज पोचर का पावरफुल ट्रेलर रिलीज कर दिया है. एमी-पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता द्वारा बनाया गया, लिखित और निर्देशित, इस आगामी सीरीज में निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं. अभिनेत्री, निर्माता, उद्यमी, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सीरीज़ की एग्ज़िक्युटिव प्रोड्यूसर हैं. सच्ची घटनाओं पर आधारित आठ एपिसोड की यह क्राइम ड्रामा पोचर भारतीय इतिहास के सबसे बड़े हाथी दांत का अवैध शिकार करने वाले गिरोह का खुलासा करती है. यह क्राइम सीरीज मुख्य रूप से मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में है, और 23 फरवरी को भारत और दुनिया भर प्राइम वीडियो (Prime Video) पर इसका प्रीमियर किया जाएगा. Dunki on Netflix: शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाका!
देखें वीडियो:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

