Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर लॉन्च 7 अक्टूबर को NMACC में, दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से आएंगी नजर
रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर लॉन्च 7 अक्टूबर को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में होगा. यह फिल्म अजय देवगन की दमदार कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है और इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
Singham Again: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर लॉन्च 7 अक्टूबर को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में होगा. यह फिल्म अजय देवगन की दमदार कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है और इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, इस इवेंट में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आ सकती हैं. दीपिका ने 8 सितंबर को मां बनने का सुख प्राप्त किया और वह इस फिल्म में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. ट्रेलर लॉन्च इवेंट NMACC के 2,000 सीटों वाले बड़े ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जहां मीडिया के साथ-साथ फिल्म के प्रशंसकों को भी शामिल किया जाएगा.
फिल्म की स्टार-कास्ट में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण के साथ करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे. ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका मुकाबला कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा.
‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 7 अक्टूबर को होगा
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

