बॉलीवुड

Nora Fatehi Travels from Dadar to Ratnagiri by Train: नोरा फतेही ने टीम मेंबर की शादी के लिए दादर से रत्नागिरी तक ट्रेन से किया सफर, ‘चिकनी चमेली’ और ‘झिंगाट’ पर किया डांस (Watch Video)

नोरा फतेही ने हाल ही में अपने लंबे समय से टीम मेंबर अनुप की शादी में शामिल होकर सभी का दिल जीत लिया.

Nora Fatehi Travels from Dadar to Ratnagiri by Train: नोरा फतेही ने टीम मेंबर की शादी के लिए दादर से रत्नागिरी तक ट्रेन से किया सफर, ‘चिकनी चमेली’ और ‘झिंगाट’ पर किया डांस (Watch Video)

Nora Fatehi Travels from Dadar to Ratnagiri by Train: नोरा फतेही ने हाल ही में अपने लंबे समय से टीम मेंबर अनुप की शादी में शामिल होकर सभी का दिल जीत लिया. अनुप की शादी रत्नागिरी में हुई, जिसके लिए नोरा ने दादर से रत्नागिरी तक का सफर ट्रेन से तय किया. नोरा ने इस खास मौके की एक व्लॉग भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी खुशी और अनुप के प्रति आभार व्यक्त किया है. अनुप पिछले आठ सालों से नोरा की टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने 2017 से अब तक उनके सफर को कैमरे में कैद किया है.

शादी के जश्न में नोरा ने ‘चिकनी चमेली’ और ‘झिंगाट’ जैसे मशहूर गानों पर डांस कर धमाल मचा दिया. नोरा ने इस अनुभव को खूबसूरत बताया और अनुप को अपनी दुआएं और प्यार देते हुए उन्हें एक वफादार इंसान कहा, जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं. नोरा ने अपने फैंस से कहा कि जल्द ही वह अपनी इस यात्रा और शादी के जश्न की पूरी व्लॉग शेयर करेंगी. नोरा के इस दिल छूने वाले अंदाज ने फैंस के बीच खूब तारीफ बटोरी है.

क्रू मेंबर की शादी में शामिल होने के लिए नोरा ने ट्रेन से किया सफर

 
 
 

View this post on Instagram

 
 
 

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

Nora Fatehi

 

View this post on Instagram

 

A post shared by A N U P S U R V E (@anups_)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2024 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).