Naseeruddin Shah अवॉर्ड्स का बाथरूम के दरवाजों पर हैंडल की तरह करते हैं इस्तेमाल, बोले - मुझे इन ट्रॉफियों में कोई वैल्यू नजर नहीं आती
नसीरुद्दीन शाह ने बताया है कि वह खुद को मिलने वाले अवॉर्ड्स का कैसे इस्तेमाल वॉशरूम के दरवाजे के हैंडल की तरह करते हैं. नसीरुद्दीन शाह कहते हैं, मुझे इन ट्रॉफियों में कोई वैल्यू नजर नहीं आती.
Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह दशकों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ताज: रेन ऑफ रिवेंज' को लेकर एक्टर चर्चा में हैं. इसके अलावा विवादित बयानों को लेकर भी नसीरुद्दीन सुर्खियां बटोर रहे हैं.अब नसीरुद्दीन शाह ने बताया है कि वह खुद को मिलने वाले अवॉर्ड्स का कैसे इस्तेमाल वॉशरूम के दरवाजे के हैंडल की तरह करते हैं. नसीरुद्दीन शाह कहते हैं, 'मुझे इन ट्रॉफियों में कोई वैल्यू नजर नहीं आती. जब मुझे शुरुआती दिनों में अवॉर्ड मिले तो मैं खुश था. लेकिन फिर मेरे चारों ओर ट्रॉफियां जमा होने लगीं. देर-सवेर मैं समझ गया कि ये लॉबिंग का परिणाम हैं. किसी को ये अवॉर्ड उनकी योग्यता के कारण नहीं मिल रहे हैं, इसलिए मैंने उन्हें पीछे छोड़ना शुरू कर दिया.' Sulochana Latkar Dies: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रमुख शारद पवार ने अभिनेत्री सुलोचना लाटकर के निधन पर शोक जताया
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

