Nana Patekar Clarification: फैंस को थप्पड़ मारने के मामले में नाना पाटेकर ने दी सफाई, जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
नाना पाटेकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह सेल्फी लेने आए एक फैन को थप्पड़ मारकर भगा देते हैं. इस घटना के बाद नाना पाटेकर की जमकर आलोचना हुई.
Nana Patekar Clarification: सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह सेल्फी लेने आए एक फैन को थप्पड़ मारकर भगा देते हैं. इस घटना के बाद नाना पाटेकर की जमकर आलोचना हुई. अब नाना पाटेकर ने खुद मामले पर सफाई दी है.
बॉलीवुड फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने माफी मांगते हुए सफाई दी है. उन्होंने कहा, वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमे हमने बच्चे को मारा है. वो हमारी सीक्वेंस का हिस्सा है. हमने एक रिहर्सल कर दी थी. एक पीछे बंदा मुझे ये कहता है कि, हे बुढ़हु टोपी बेचनी है क्या... वो पीछे से आता है मैं उसे पकड़ता हूं, मारता हूं औऱ उससे कहता हूं बदतमीजी मत कर और फिर वो भाग जाता है.
The video which is circulating on social media has been misinterpreted by many. What actually happened was a misunderstanding during the rehearsal of a shot from my upcoming film 'Journey'. pic.twitter.com/UwNClACGVG
— Nana Patekar (@nanagpatekar) November 15, 2023
उन्होंने कहा ये हमारी फिल्म का हिस्सा था. चूंकि हमे नहीं पता कि वो बच्चा हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं था. हमने सीन के हिसाब से उसे मार दिया और बाद में पता चला कि ये हमारी फिल्म का हिस्सा तो है ही नहीं. उन्होंने कहा कि, वे जब तक उस लड़के को बुलाने जा रहे थे. तबतक वो भाग गया.
नाना पाटेकर ने सफाई देते हुए कहा, हमने सेल्फी लेने के लिए किसी को मना नहीं किया है. उन्होंने इस घटना पर अफसोस जताते हुए माफी मांगी है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 08:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

