Welcome To The Jungle का हिस्सा न बनने पर नाना पाटेकर का झलका दर्द, बोले - उन्हें लगता है कि हम पुराने हो गए हैं
जाने-माने एक्टर नाना पाटेकर पिछले काफी वक्त से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं, फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के जरिए वह शानदार कमबैक करने जा रहे हैं. इस फिल्म में वो लीड रोल में नजर आएंगे.
Nana Patekar: जाने-माने एक्टर नाना पाटेकर पिछले काफी वक्त से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं, फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के जरिए वह शानदार कमबैक करने जा रहे हैं. इस फिल्म में वो लीड रोल में नजर आएंगे. 12 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान नाना पाटेकर ने खुलकर माीडिया से बात की. फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में कास्ट न किए जाने को लेकर उनका दर्द झलका. उन्होंने कहा, उनको लगता है कि अब हम पुराने हो गए हैं, इसीलिए उन्होंने हमें नहीं लिया. इनको (विवेक अग्निहोत्री को) लगता है कि अभी हम पुराने नहीं हुए हैं, इसीलिए इन्होंने ले लिया. आपको बता दें वेलकम सीरीज के दो पार्ट में नाना पाटेकर नजर आए हैं, पर वेलकम 3 में उन्हें नहीं लिया गया है. The Great Indian Family Trailer: विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 22 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)
#Welcome3: #NanaPatekar reacts on being excluded from the film? #AkshayKumar #WelcomeToTheJungle https://t.co/6jM6ksei3O
— Bollywood Life (@bollywood_life) September 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

