Vanvaas Box Office Collection: नाना पाटेकर स्टारर 'वनवास' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, Pushpa 2 और Mufasa से कड़ी टक्कर
बॉलीवुड फिल्म 'वनवास' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन मात्र 73 लाख रुपये की कमाई की, जो कि उम्मीद से काफी कम है.
Vanvaas Box Office Collection: बॉलीवुड फिल्म 'वनवास' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन मात्र 73 लाख रुपये की कमाई की, जो कि उम्मीद से काफी कम है. अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 'Pushpa 2' और 'Mufasa' जैसी बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिन्होंने पहले ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 'Vanvaas' की सफलता अब पूरी तरह से वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर है.
अगर फिल्म को आने वाले दिनों में अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो इसके लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है. खासतौर पर बुधवार को 'Baby John' के रिलीज होने से प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी. फिल्म ने पहले हफ्ते के पहले दिन, शुक्रवार को मात्र 73 लाख रुपये कमाए हैं. देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच पाती है या नहीं.
'वनवास' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2024 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

