Mast Mein Rehne Ka:जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता स्टारर 'मस्त में रहने का' फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, Prime Video पर 8 दिसंबर को होगा प्रीमियर (View Pic)
मस्त में रहने का दिल को छू लेने वाली एक ऐसी दास्तान है, जो दो अलग-अलग पीढ़ियों की अगल-बगल चलती दुनिया का हाल बयां करती है. इनमें से हर पीढ़ी अपनी बेहद खास मान्यताओं से होकर गुजरती है
Mast Mein Rehne Ka: प्राइम वीडियो (Prime Video) ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल मूवी, मस्त में रहने का के ग्लोबल प्रीमियर का ऐलान किया है. रोजमर्रा के अनुभवों को असली रूप में पेश करने वाली इस ओरिजिनल का प्रीमियर 8 दिसंबर को विशेष रूप प्राइम वीडियो पर होगा. विजय मौर्य द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में जैकी श्रॉफ (Jacky Shroff) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) के साथ-साथ अभिषेक चौहान, मोनिका पंवार, राखी सावंत और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाएं में हैं. The Goat Life: जिंदा बच निकलने के साहसी कारनामे की एक महाकाव्यात्मक कहानी, पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर द गोट लाइफ 10 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज!
मस्त में रहने का दिल को छू लेने वाली एक ऐसी दास्तान है, जो दो अलग-अलग पीढ़ियों की अगल-बगल चलती दुनिया का हाल बयां करती है. इनमें से हर पीढ़ी अपनी बेहद खास मान्यताओं से होकर गुजरती है और ज़िंदगी की मुश्किलों का सामना करती चलती है.
देखें मस्त में रहने का पोस्टर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

