मनोरंजन

The Goat Life: जिंदा बच निकलने के साहसी कारनामे की एक महाकाव्यात्मक कहानी, पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर द गोट लाइफ 10 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज!

नेशनल एवार्ड विनर ब्लेसी द्वारा डाइरेक्ट की गई ‘द गोट लाइफ’ में सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल निभा रहे हैं, और यह फिल्म बेन्यामिन के उपन्यास ‘गोट डेज़’ पर आधारित है.

The Goat Life: जिंदा बच निकलने के साहसी कारनामे की एक महाकाव्यात्मक कहानी, पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर द गोट लाइफ 10 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज!
The Goat Life (Photo Credits: Instagram)

The Goat Life: आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं, एक दशक लंबे प्रयास के बाद, मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) स्टारर फिल्म, सच्ची कहानी पर आधारित जिंदा बच निकलने की सबसे बड़ी एडवेंचरद गोट लाइफ, 10 अप्रैल, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसकी एक क्लिप आज सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की गई है. विजुअल रोमांस द्वारा निर्मित और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ब्लेसी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हॉलीवुड एक्टर जिमी जीन-लुई, एमाला पॉल, इंडियन एक्टर के.आर.गोकुल, मशहूर अरब एक्टर तालिब अल बलूशी और रिकएबी भी केंद्रीय भूमिकाएं निभा रहे हैं. Animal Review: आपको सीट से बांधकर रखेगी बाप-बेटे की यह दमदार कहानी, रणबीर कपूर और बॉबी देओल की पावरफुल परफॉर्मेंस से सजी है 'एनिमल'

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).