देश

Lata Mangeshkar Funeral: पंच तत्व में विलीन हुई स्वर कोकिला लता मंगेशकर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया गया. उनके अंतिम संस्कार में पीएम मोदी, सीएम उद्धव ठाकरे समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई.

Lata Mangeshkar Funeral: पंच तत्व में विलीन हुई स्वर कोकिला लता मंगेशकर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
लता मंगेशकर का हुआ अंतिम संस्कार (Photo Credit: File)

Lata Mangeshkar Funeral: भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया गया. अंतिम संस्कार से पहले लोगों ने दीदी को नम आंखों से विदाई दी. लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, फ़िल्मी सितारों में शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर कपूर आदि हस्तियां शामिल हुई. बता दें कि भारत रत्न लता मंगेशकर का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके आवास  प्रभुकुंज पर लाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क लाया गया. जहां पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2022 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).