बॉलीवुड

बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन Kareena Kapoor ने Bvlgari के इवेंट में बिखेरा जलवा, नई परफ्यूम रेंज की लॉन्च (View Pics)

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने हाल ही में हाई-एंड लग्जरी ब्रांड बुल्गारी द्वारा आयोजित एक इवेंट में शिरकत की. इस अवसर पर उन्हें रिया कपूर ने स्टाइल किया, जिसमें करीना ने शिमरिंग ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनकर हॉलीवुड ग्लैमर का जलवा बिखेरा.

बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन Kareena Kapoor ने Bvlgari के इवेंट में बिखेरा जलवा, नई परफ्यूम रेंज की लॉन्च (View Pics)
Kareena Kapoor Khan (Photo Credits: Instagram)

Kareena Kapoor Hot Pics: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने हाल ही में हाई-एंड लग्जरी ब्रांड बुल्गारी द्वारा आयोजित एक इवेंट में शिरकत की. इस अवसर पर उन्हें रिया कपूर ने स्टाइल किया, जिसमें करीना ने शिमरिंग ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनकर हॉलीवुड ग्लैमर का जलवा बिखेरा. करीना ने इवेंट में भाग लेने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर शानदार तस्वीरें साझा कीं. करीना बुल्गारी के नए परफ्यूम रेंज 'बुल्गारी एल्लेग्रा' के लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं. इस अवसर पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आइकोनिक लॉन्च के लिए बुल्गारी का एक मित्र बनकर हिस्सा लेने के लिए प्रसन्न हूं. हाई-एंड बुल्गारी एल्लेग्रा और Le Gemme कलेक्शन के लॉन्च के लिए एक अविस्मरणीय सेंसोरियल दोपहर के लिए धन्यवाद बुल्गारी. उनके हाई-एंड कलेक्शन लॉन्च के लिए एक जाम के लिए चलिए तैयार हों."

इस इवेंट की तस्वीरों में करीना बेहद खूबसूरत नजर आईं और उनके प्रशंसकों ने भी उनकी तारीफों की बौछार की. बुल्गारी के इस आयोजन ने फैशन और सुगंध के शौकीनों के बीच काफी चर्चा बटोरी है.

देखें करीना कपूर की हॉट तस्वीरें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).