Sikandar के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची Kajal Agarwal ने बिखेरा जलवा, एक्ट्रेस की हॉटनेस ने बढ़ाया तापमान (Watch Video)

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हाल ही में फिल्म सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आईं, जहां उनकी ग्लैमरस अपीयरेंस ने सभी का ध्यान खींच लिया. सिल्वर और ब्लैक गाउन में काजल बेहद खूबसूरत लग रही थीं, और उनका यह स्टनिंग लुक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

Kajal Agarwal Glamorous Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हाल ही में फिल्म सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आईं, जहां उनकी ग्लैमरस अपीयरेंस ने सभी का ध्यान खींच लिया. सिल्वर और ब्लैक गाउन में काजल बेहद खूबसूरत लग रही थीं, और उनका यह स्टनिंग लुक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. इस फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. सिकंदर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे सलमान खान के फैंस द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. दमदार एक्शन, इमोशन और स्टाइलिश लुक के साथ यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. Sikandar Trailer: सलमान खान की एक्शन और डायलॉग से भरपूर फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज, 30 मार्च को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल (Watch Video)

फिल्म की कहानी और सलमान के एक्शन अवतार को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ट्रेलर लॉन्च के दौरान काजल ने मीडिया से बातचीत भी की और फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की. सिकंदर में काजल का किरदार कितना खास होगा, यह तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा, लेकिन ट्रेलर में उनकी झलक ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

काजल अग्रवाल का ग्लैमरस अवतार:

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\