बॉलीवुड

Sikandar Trailer: सलमान खान की एक्शन और डायलॉग से भरपूर फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज, 30 मार्च को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल (Watch Video)

सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है और फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. इस हाई-वोल्टेज एक्शन फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर ए आर मुरुगदॉस ने किया है, जो अपने स्टाइलिश एक्शन सीक्वेंस के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

Sikandar Trailer: सलमान खान की एक्शन और डायलॉग से भरपूर फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज, 30 मार्च को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल (Watch Video)
Sikandar (Photo Credits: Youtube)

Sikandar Trailer: सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है और फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. इस हाई-वोल्टेज एक्शन फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर ए आर मुरुगदॉस ने किया है, जो अपने स्टाइलिश एक्शन सीक्वेंस के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी अहम किरदारों में नजर आएंगे. ट्रेलर में सलमान खान का दमदार एक्शन और स्टाइलिश लुक देखने को मिला है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस ट्रेलर में सलमान कई हाई-ऑक्टेन स्टंट करते नजर आए. साथ ही उनके दमदार डायलॉग्स ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर और भव्य विजुअल्स देखने को मिले, जो इसे एक परफेक्ट मसाला एंटरटेनर बनाते हैं.

फैंस की एक्साइटमेंट हुई दोगुनी

जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे हाथों-हाथ लिया. एक फैन ने कमेंट किया, "सलमान भाई अपने फुल फॉर्म में हैं! यह ईद ब्लॉकबस्टर होगी." वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "ए आर मुरुगदॉस के डायरेक्शन में सलमान का यह अवतार जबरदस्त लग रहा है."

देखें 'सिकंदर' का ट्रेलर:

ईद 2025 पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और यह इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सलमान खान की फिल्मों को ईद पर हमेशा बेहतरीन रिस्पॉन्स मिलता है, और 'सिकंदर' से भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की उम्मीद की जा रही है. अब फैंस को बेसब्री से 2025 की ईद का इंतजार है, जब यह एक्शन पैक्ड फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी. फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).