बॉलीवुड

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग की पूरी, बाइक पर करतब करते नजर आए स्टार (Watch Video)

अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग का राजस्थान शेड्यूल पूरा हो गया है. फिल्म के सेट से कुछ मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों सितारे बाइक पर करतब करते नजर आ रहे हैं.

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग की पूरी, बाइक पर करतब करते नजर आए स्टार (Watch Video)
Akshay Kumar (Photo Credits: Instagram)

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग का राजस्थान शेड्यूल पूरा हो गया है. फिल्म के सेट से कुछ मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों सितारे बाइक पर करतब करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में, अक्षय कुमार और अरशद वारसी को राजस्थान क एक खाली सड़क पर बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहने हुए हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और प्रशंसकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं हेलमेट न लगाने के कारण कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

'जॉली एलएलबी 3' 2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का सीक्वल है. इस फिल्म में अक्षय कुमार वकील जगदीश सिंह की भूमिका में हैं, जबकि अरशद वारसी ब्रिज मोहन पांडेय की भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं.

यहां वीडियो देखें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2024 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).