बॉलीवुड

Ganesh Chaturthi 2024: सलमान खान, यूलिया वंतूर, अरबाज़ खान, सलीम खान ने की अर्पिता खान और आयुष शर्मा के गणपति उत्सव में शिरकत (Watch Video)

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर गणपति उत्सव में हिस्सा लिया. मुंबई स्थित अर्पिता और आयुष शर्मा के घर पर हुई इस खास पूजा में सलमान खान ने शाम की आरती में भाग लिया.

Ganesh Chaturthi 2024: सलमान खान, यूलिया वंतूर, अरबाज़ खान, सलीम खान ने की अर्पिता खान और आयुष शर्मा के गणपति उत्सव में शिरकत (Watch Video)

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर गणपति उत्सव में हिस्सा लिया. मुंबई स्थित अर्पिता और आयुष शर्मा के घर पर हुई इस खास पूजा में सलमान खान ने शाम की आरती में भाग लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान अपने भांजी आयत शर्मा के साथ आरती करते हुए एक भावुक पल साझा कर रहे थे. ब्राउन कुर्ता और सफेद पैंट में सलमान खान बेहद आकर्षक लग रहे थे. आरती के बाद उन्होंने अन्य बच्चों को भी आरती की थाली पकड़ने के लिए बुलाया, जिससे माहौल और भी उत्साहित हो गया. सलमान के बाद उनके पिता सलीम खान ने पूजा में हिस्सा लिया, उनके साथ सोहेल खान और अर्पिता भी मौजूद थे.

इस समारोह में सलमान के भाई अरबाज खान और उनकी पत्नी ने भी हिस्सा लिया. वहीं, अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने अपने बच्चों आयत और आहिल के साथ गणपति पूजा की. पूरे समारोह के दौरान सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जो सलमान के पीछे खड़ी हुईं देखी जा सकती थीं.

सलमान खान गणपति की आरती कतरे हुए:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).